कानपुर ने देखा तीरंदाजी का कौशल और कबड्डी में साहस

पंडित दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय-कानपुर में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम की ओर से 22वी राष्ट्रीय एकलव्य खेलकूद स्पर्धा का आयोजन हुआ। 29 दिसम्बर 2019 को केन्द्रीय जनजाति मंत्री अर्जुन मुण्डा और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डाॅ. दिनेश शर्मा ने प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। उपमुख्यमंत्री ने वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा चल रहे कार्यों की सराहना की और कहा की यहाँ सुदूर वन-पर्वतों से आए तीरंदाज एक-से-बढ़कर एक पदक प्राप्त कर रहे है तो उन्हें प्रशिक्षण देने के लिए हम जनजाति केन्द्रों पर तीरंदाजी प्रशिक्षण के केन्द्र प्रारम्भ करेंगे। डाॅ. शर्मा ने स्वयं भी तीरंदाजी कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया।

केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुण्डा ने कहा की यहाँ प्रतियोगिता के कारण जनजाति समाज की खेल प्रतिभा निखर आई है। कई खिलाड़ी ऐसे है जो पहली बार रेल की यात्रा कर यहाँ पधारे है। ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए हम 461 विद्यालयों में प्रशिक्षण की व्यवस्था करेंगे।
इस वर्ष तीरंदाजी के साथ कबड्डी की भी प्रतियोगिता आयोजित की है जिसके लिए देश के विभिन्न राज्यों से 32 टीम आई है। मानो एक लघु भारत कानपुर में उपस्थित हुआ। अपना कौशल एवं खेल के माध्यम से साहस दिखाने के लिए खिलाड़ियों मंे उत्साह देखाई दे रहा है।
समारम्भ में वनवासी कल्याण आश्रम के अध्यक्ष माननीय जगदेवराम उराँव ने कहा कि 1988 से यह खेलकूद प्रकल्प चल रहा है। इस के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर तक कई खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक प्राप्त दिये है। इस निमित्त उपाध्यक्ष कृपा प्रसाद सिंह, महामंत्री योगेश बापट, प्रतियोगिता आयोजक सेवा समर्पण संस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष रमेश कुमार सहित कई अधिकारी उपस्थित होकर सबका उत्साहवर्धन किया। मंच से एक स्मारिका का विमोचन भी हुआ। भारतीय कबड्डी टीम की कोच शैलजा जैन भी इस निमित्त पधारी और खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया। अपने विचार व्यक्त करते हुए शैलजा जी ने कहा कि यदि आधुनिकता के साथ प्रशिक्षण दिया जाए तो ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर भी खेल सकते है।

सायंकाल सांस्कृतिक कार्यक्रम में गीत-नृत्य का भी सभी ने आनंद लिया।
30 एवं 31 दिसम्बर 2019 को प्रत्यक्ष खेल प्रतियोगिताएँ हुई और 1 जनवरी को समापन समारम्भ हुआ। तीरंदाजी में असम और झारखण्ड अलग-अलय आयुवर्ग मंे प्रथम रहा। कबड्डी के बालक वर्ग का स्वर्ण पदक कानपुर प्रांत को और रजत पदक जशपुर प्रांत को मिला। बालिकाओं में नेपाल को स्वर्ण पदक मिला। सभी खिलाड़ियों में बहुत ही उत्साह देखने को मिला।
कानपुर नगरवासी और उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने सभी प्रकार की व्यवस्था कर सभी का दिल जीत लिया।

 

Service Project at a Glance (All India) Donate Now More News
We Are Social