भिवानी के बालकों की पंजाब में नगर यात्रा

वनवासी कल्याण आश्रम हरियाणा से भिवानी छात्रावास के उत्तर पूर्वांचल के 55 छात्र अमृतसर महानगर मे नगर यात्रा हेतू दुर्गयाना मन्दिर व दरबार साहिब के दर्शन, जालियां वाला बाग व बाघा बॉर्डर गए। सभी बच्चों ने आनंद का खूब अनुभव किया।

वनवासी कल्याण आश्रम पंजाब के उपाध्यक्ष – माननीय यादविंदर मेहरा, निगन अगरवाल सह सचिव, राकेश शर्मा महानगर अध्यक्ष व स्वयंसेवकों ने नगर यात्रा पर आए हरियाणा के प्रेम कुमार, सोभ प्रकाश व सभी बच्चों का स्वागत किया। आए हुए मेहमानों ने भिवानी छात्रावास के बारे जानकारी दी। पंजाब के संगठन मंत्री आनंद स्वरूप पूरा समय साथ रहे।

प्रतिनिधि

We Are Social